Home / News / कलेक्टर के निर्देश पर जनसुनवाई में 9 माह पुरानी नामांतरण समस्या का हुआ समाधान,

कलेक्टर के निर्देश पर जनसुनवाई में 9 माह पुरानी नामांतरण समस्या का हुआ समाधान,

सागर ( मध्यप्रदेश)
लालसाहब लोधी

सागर 10 जून 2026
 कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक आवेदक की लंबे समय से लंबित नामांतरण संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

आवेदक सुनील कुर्मी रजिस्ट्री नामांतरण की समस्या को लेकर पिछले 9 माह से परेशान थे। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम श्री रविश श्रीवास्तव ने मामले की गम्भीरता से पड़ताल की तत्काल प्रकरण की जांच कराई।

जांच के दौरान पाया गया कि तत्कालीन पटवारी द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के कारण आवेदक का नामांतरण नहीं हो पा रहा था। इस पर एसडीएम ने संबंधित तत्कालीन पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा नायब तहसीलदार को प्रकरण के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार भानगढ़ ने तत्काल नामांतरण आदेश पारित कर उसकी प्रति आवेदक सुनील कुर्मी को मौके पर ही उपलब्ध करा दी। समस्या के समाधान के बाद आवेदक ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now