गया जी संवाददाता-अशोक शर्मा।
29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार ) के परिसर में सशस्त्र सीमा बल एवं हॉली पब्लिक स्कूल, डोभी गया जी के सयुंक्त तत्वाधान में राखी का त्यौहार रक्षा बंधन मनाया गया।
इस कार्यक्रम में श्री रविशंकर कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अजय कुमार वाजपेयी, उप कमांडेंट, अन्य अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं वाहिनी के बलकर्मिकों को हॉली पब्लिक स्कूल, डोभी गया जी की छात्राओं द्वारा जवानों की कलाईयों पर रक्षा सुत्र (राखी) बांध कर रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को अवगत कराया गया कि सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा व भारत- भूटान सीमा के ड्यूटी के साथ-साथ कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, एवं नक्सल विरोधी अभियान जैसे ड्यूटी में अपनी अहम भूमिका निभा रही है एवं साथ ही साथ बताया गया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। जो उनके प्रेम और उनकी भलाई की प्रार्थना का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।







