Home / News / शाकंभरी जयंती पर गौशालाओं में हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया जन्मोत्सव

शाकंभरी जयंती पर गौशालाओं में हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया जन्मोत्सव

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली 900 1232 637


शाहपुरा।
मां शाकंभरी जयंती के पावन अवसर पर मां शाकंभरी नवयुवक मंडल धानेश्वर (खारोल समाज) के तत्वावधान में सोमवार को गौसेवा का पुनीत कार्य करते हुए जन्मोत्सव श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्री पशुपतिनाथ गौशाला शाहपुरा, वीर तेजा गौशाला कनेछन कलां, श्री लक्ष्मीनारायण गौशाला फुलिया कलां एवं धानेश्वर स्थित गौशालाओं में कुल 21 क्विंटल हरा चारा एवं 16 कार्टून गुड़ गौ माताओं को खिलाया गया।
कार्यक्रम में धानेश्वर चौखला अध्यक्ष रामेश्वर संगवाल, न्याय समिति अध्यक्ष बाला राम, पूर्व सीआर भंवर भगवानपुरा, पूर्व सरपंच पन्नालाल सेवना, चौखला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण खारोल, पूर्व चौखला उपाध्यक्ष शंकर बचखेड़ा, भाजपा फुलिया कलां मंडल कोषाध्यक्ष गजराज खारोल, पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र खारोल, पूर्व कोषाध्यक्ष घनश्याम खारोल, पूर्व सचिव ओमप्रकाश खारोल, वर्तमान अध्यक्ष बजरंग खारोल, कोषाध्यक्ष खुशीराम खवास, सचिव दलाराम बालापुरा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन व युवा सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धानेश्वर स्थित मां शाकंभरी मंदिर प्रांगण में माता को भोग अर्पित कर विधिवत रूप से किया गया। उपस्थित जनसमूह ने मां शाकंभरी से समाज व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now