Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

Omicron Virus: 14 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट, नजरअंदाज ना करें ये…

कोरोना का नया खतरनाक स्टेन ओमिक्रोन वायरस (Omicron Virus) तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 14 देशों में पहुंच चुके इस वायरस को रोकने के लिए कई देशों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दुनिया के कई देशों में Lockdown तो कहीं इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। वहीं, बहुत से देशों ने तो दक्षिण अफ्रीका आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर भी रोक लगा दी है क्योंकि सबसे पहले यह वायरस वहीं पाया गया था। दुनियाभर में इसके करीब 200 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका से मुंबई पहुंचा कोरोना मरीज
बता दें कि हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका से एक यात्री मुंबई लौटा, जो जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भारत में पहला केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। ये यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और फिर मुंबई पहुंचा। हालांकि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि उसमें ओमिक्रोन वेरिएंट है या नहीं।

क्या कोरोना डोज लेने वालों को भी खतरा?
बता दें कि कोरोना का यह नया वायरल उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है, जो वैक्सीन ले चुके हैं। WHO ने इस नए वेरिएंट ओमिक्रोन B.1.1.529 नाम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा जर्मनी, इटली, इजरायल, बेल्जियम और हांगकांग में भी इसके मामले सामने आए हैं, जिसके बाद थाईलैंड ने 8 देशों से यात्रियों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।

जारी हुई नई गाइडलाइन
इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। जो इस तरह है…

  1. प्रभावित देशों से भारत आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले COVID-19 परीक्षण करवाना होगा।
  2. पॉजिटिव पाए गए यात्रियों के लिए, उन्हें क्वारंटीन और प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज दिया जाएगा। साथ ही उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजे जाएंगे
  3. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी यात्रियों को 7 दिन तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। फिर 8वें दिन उनका दोबारा टेस्ट किया जाएगा। 14 दिन तक उन्हें खुद अपनी सेहत की निगरानी करनी होगी।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि नॉन-प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों में से 5% जांच की जाएगी, जिनकी पहचान संबंधित विमानन कंपनी करेगी।

Share
Now