ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट धर्म नगरी में दीपावली और अमावस्या मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय डॉ. कंचन द्वारा अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद और संबंधित अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालयों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. वर्मा ने सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। यूपीपीसीएल, पर्यटन विभाग, पुलिस और नगर निकाय के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सफाई, शौचालय और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं प्रभावी व सुचारु रूप से संचालित की जाएं।
उन्होंने पॉलिथीन के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने, मेला क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग की नियमित सफाई कराने तथा कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। डॉ. वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करें। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था उत्तर प्रदेश के परिक्रमा मार्ग में संतोषजनक पाई गई लेकिन और बेहतर करने हेतु निदेशित किया गया। कामतानाथ की परिक्रमा मार्ग में नालों में 200 झरिया थी जिसे पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ सौ झरियो बंद कर दी गई है । प्रभारी अधिकारी स्थाई निकाय महोदय द्वारा शीघ्र परिक्रमा मार्ग की सभी झरियो को एवं कार्य को शीघ्र कराने हेतु निर्धारित किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी राज किशोर प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
चित्रकूट -दीपावली-अमावस्या मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा





