Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ऑनलाइन क्लास के माध्यम से नोएडा की महिलाएं सीख रही हैं अंग्रेजी बोलना

नोएडा शहर की कई महिलाएं ऑनलाइन क्लास के माध्यम से अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं। मोबाइल फोन के जरिए ये महिलाएं रोजाना 1 घंटे अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर अपनी क्षमता को बढ़ा रही हैं। नि:शुल्क चलने वाली इनका क्लास में नोएडा की 54 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं के इस कार्य में सरकारी स्कूल की ट्रेनर सहयोग कर रही हैं।

मास्टर ट्रेनर आकांक्षा सक्सेना ने जानकारी दी कि तीन महिलाओं से शुरू हुई कक्षाओं की जानकारी धीरे-धीरे नोएडा की अन्य महिलाओं तक पहुंची। इसके बाद लगातार कक्षाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ती चली गई। निशुल्क चलने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अभी 13 महिलाएं और तैयारी कर रही हैं। रोजाना यह ऑनलाइन क्लास 1 घंटे चलती है। बहुत ही ऐसी भी महिलाएं हैं जो पहले अंग्रेजी बोलने का शौक रखती थीं लेकिन घर की व्यस्तता के चलते क्लास में नहीं जा पाती थीं।

Share
Now