Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली मे बाढ़ से राहत नहीं!ITO राजघाट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा बाढ़ का पानी! भारी परेशानी……

राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल में तबदिल कर दिया है। बता दें राजघाट महात्मा गांधी की समाधि के सामने लगभग 6 से 7 फुट तक आ गया पानी जिसमें लोगों ने तैराकी शुरू कर दी।

वही दिल्ली का जलभराव कांवड़ियों के लिए भी मुसीबत बन गया है। कांवड़ियों को आईटीओ के सामने जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया।

Share
Now