Home / Events / 21 साल बाद खत्म होगी नीतीश की CM पारी, अब क्या होगा राजनीतिक भविष्य

21 साल बाद खत्म होगी नीतीश की CM पारी, अब क्या होगा राजनीतिक भविष्य

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री पद से हटेंगे नीतीश कुमार, राज्यसभा जाने की घोषणा
बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने खुद संकेत दे दिया है कि उनकी मुख्यमंत्री की पारी अब समाप्त होने वाली है और वह केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं।
सूत्रों और सामने आई जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अब राज्य की सक्रिय राजनीति से हटकर राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर चर्चाएं पहले से चल रही थीं, लेकिन अब उनके पोस्ट के बाद इन अटकलों को लगभग पुष्टि मिल गई है।
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार एक बेहद प्रभावशाली और स्थापित नेता रहे हैं। उन्होंने करीब 21 वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया और कई बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल में बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कई बड़े फैसले लिए गए, जिनकी चर्चा अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर भी होती रही है।
ऐसे में उनका मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाने का फैसला राजनीतिक विश्लेषकों और सियासी हलकों के लिए काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि उनके बाद बिहार की कमान किस नेता के हाथों में जाएगी और राज्य की राजनीति में आगे क्या नया समीकरण बन सकता है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ सकता है, वहीं बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन का नया दौर भी शुरू होगा अब देखना यह है कि नीतीश के वारिस के तौर पर बिहार का ताज किसको सोप जाता है हालांकि विपक्षी राजद ने भी इसकी आलोचना की है उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था हमने पहले ही कहा था कि बीजेपी नीतीश को cm नहीं रखेगी और यही हुआ नेता विपक्ष तेज प्रताप बोले हमारी सहानुभूति नीतीश के साथ है

Tagged:
[post-views]
Share
Now