(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि हादसे में जयप्रकाश सिंह (40 वर्ष) पुत्र ललन सिंह निवासी सरिया, जनपद गाजीपुर और दीपू गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी गौरपुरा, रसड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितेश (17 वर्ष) पुत्र संतोष तथा बबलू (26 वर्ष) पुत्र देव सरन निवासी कुठहन, शादियाबाद (गाजीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बबलू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।






