आजमगढ़ में निरहुआ पीछे तो रामपुर में भी दौड़ रही है साइकल

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022 Live Updates In Hindi: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। फिर से सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रामपुर में सपा के आसिम रजा लगातार आगे चल रहे हैं

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी आगे
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 3050 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 96,605 वोट मिले हैं। भाजपा के निरहुआ को 93,555 वोट प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 86994 मत मिले हैं।

बढ़त बनाए हुए हैं सपा के दोनों प्रत्याशी
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ से उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आसिम राजा बढ़त बनाए हुए हैं। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा, बसपा और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच कांटे की टक्कर हो रही। तीनों पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मामूली बढ़त से आगे है

Share
Now