Home / News / रजाकपुर सत्संग भवन में निरंकारी मिशन का संत समागम, भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु

रजाकपुर सत्संग भवन में निरंकारी मिशन का संत समागम, भक्ति संगीत पर झूमे श्रद्धालु

नावकोठी.
प्रखंड के रजाकपुर स्थित सत्संग भवन में रविवार को निरंकारी मिशन का संत समागम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

समागम की अध्यक्षता मुखी महात्मा प्रमोद पोद्दार ने की.इस अवसर पर पंजाब से पधारे महात्मा जोगपाल सिंह ने सत्संग को संबोधित करते हुए निरंकारी मिशन के उद्देश्य और मानवता, एकता व सद्भावना के संदेश पर विस्तार से चर्चा की.
उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन का मूल उद्देश्य एक निरंकार की भक्ति और सेवा भावना के माध्यम से समाज में प्रेम और भाईचारे का प्रसार करना है.
कार्यक्रम में संगीतकार संदीप कोमल ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किए.उनके मधुर भजनों पर सभी उपस्थित श्रद्धालु भक्ति के रस में डूब गए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर प्राण पासवान,राजा राम महतो, शिवनंदन पासवान,गंगाराम महतो,हीरा सिंह, कृष्णा नंदन महतो,श्रवण महतो सहित दर्जनाधिक श्रद्धालु उपस्थित थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now