Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने पाली पहुच कर किया माता बिरासिनी के दर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत…

उमरिया (देशबन्धु)जिले में बहुप्रतीक्षित भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा बुधवार की देर शाम भाजपा मुख्यालय के द्वारा की गई है जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष अग्रवाल को पार्टी ने जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है,

बता दें आशुतोष अग्रवाल जिले के चंदिया के रहने वाले हैं और पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं,जिले में भाजपा संगठन को मजबूती दिलाने में आशुतोष अग्रवाल का अहम स्थान रहा है और यही वजह है कि तमाम दावेदारों और कयासों को दरकिनार करते हुए पार्टी ने अपने वरिष्ठ और विश्वसनीय चेहरे को जिले की कमान सौंपी है।

दोबारा बने जिला अध्यक्ष।

बता दें इसके पूर्व भी आशुतोष अग्रवाल भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं आशुतोष अग्रवाल छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे बाद में युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रहे और भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में यह उनकी दूसरी पारी होगी इसके पूर्व वे वर्ष 2006 से 2009 तक आशुतोष भाजपा उमरिया के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

पाली पहुच कर माता बिरासिनी का लिया आसीर्बाद।

अपने नाम की घोषणा होते ही आशुतोष अग्रवाल पाली स्थित माता बिरासिनी के समक्ष माथा टेककर पार्टी द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के आदेशों का पालन कर सकू और अपने जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की रीत नीत को आमजनमानस तक पहुचा सकू ऐसा प्रार्थना माता से पूजा अर्चना कर की है।

रिपोर्ट:- आशीष कुमार दुबे

Share
Now