➡️देर शाम नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अचानक दो थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
➡️बेहट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह देर शाम थाना मिर्जापुर पहुंचे जहां उन्होंने थाने का बहुत बारीकी के साथ निरीक्षण किया उन्होंने थाने का कार्यालय सीसीटीवी कैमरे,महिला हेल्प डेस्क,हवालात माल- खाना मैस आदि का बारीकी से मुआयना किया लंबित विवेचना ऑन के विषय में जानकारी की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद उन्होंने कोतवाली बेहट का निरीक्षण किया उन्होंने मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा उन्होंने थाना कार्यालय में रखें अभिलेखो, कोतवाली की कार्य प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे,माल खाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात शस्त्रो का रखरखाव और संचालन को बारीकी से चैक किया उन्होंने कोतवाली की साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी,साथ ही अपराधियों की स्थिति एवं लंबित विवेचना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।






