भारत में नए साल का जश्न के साथ आगाज!दिल्ली से लेकर मुंबई तक धूमधाम से…

भारत में नए साल का आगाज हो गया है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, लोगों ने 2023 को बाय-बाय कह दिया। देशभर में जश्न का माहौल हैं। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आधी रात के बावजूद नए साल की खुशी में देशभर के मुख्य बाजारों में रौनक देखने को मिली।

हरियाणा के गुरुग्राम में नए साल मनाया गया। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। उन्होंने एमजी रोड पर आतिशबाजी की।

ओडिशा के भुवनेश्वर में लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। साथ ही कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में भी लोगों ने नए साल के जश्न में डूबे दिखे

Share
Now