दिल्ली दरिंदगी मामले में नया मोड़! पुलिस ने कुछ और लोगों को लिया हिरासत में ! होटल मैनेजर ने किया बड़ा दावा….

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

होटल मैनेजर ने किया दावा
होटल मैनेजर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।

होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ
जांच में यह बात सामने आई है कि सेक्टर-24 रोहिणी स्थित दीवान पैलेस होटल में युवती और उसकी साथी ने एक कमरा बुक कराया गया था। यहां दोनों लड़कियों में झगड़ा हुआ था। इस पर होटल प्रशासन ने इनको बाहर निकाल दिया था। होटल के बाहर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान होटल के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को समझाया भी थी। इसके बाद ही लड़कियां एक साथ स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Share
Now