Home / News / समाजसेवा और संगठनात्मक अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी, ज्ञान चन्द मेघवंशी बने मुख्य प्रदेश सचिव

समाजसेवा और संगठनात्मक अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी, ज्ञान चन्द मेघवंशी बने मुख्य प्रदेश सचिव

रिपोर्टर पप्पू लाल पांचली
समाजसेवा और संगठनात्मक अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी, ज्ञान चन्द मेघवंशी बने मुख्य प्रदेश सचिव
अखिल भारतीय बलाई महासभा की राजस्थान प्रदेश की पुनर्गठित टीम घोषित, धनोप क्षेत्र में खुशी
फूलियाकलां। अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) की राजस्थान प्रदेश की पुनर्गठित टीम की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक बाबूलाल बछेर (पूर्व विधायक-दूदू) तथा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मेहरडा की अनुशंसा पर भीलवाड़ा जिले के धनोप निवासी वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान चन्द मेघवंशी को महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए मुख्य प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
ज्ञान चन्द मेघवंशी इससे पूर्व लगातार तीन बार संगठन में प्रदेश सचिव के पद पर रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने समाजहित एवं संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और समाजसेवा को देखते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
मेघवंशी की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही महासभा के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजबंधुओं ने कहा कि उनके अनुभव से संगठन को राजस्थान प्रदेश में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नवनियुक्त मुख्य प्रदेश सचिव ज्ञान चन्द मेघवंशी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के हक और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now