Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

जर्जर पड़े चेक डेम के स्थान पर बनेगे नये चेक डेम

चांदन नदी से निकलने वाली कतरीया नदी जो रजौन प्रखंड के बरौनी गांव से होते हुए भागलपुर जिला को जाती है। इसी नदी पर बरौनी गांव के पास एक जर्जर चेक डैम है। जो अभी कार्यरत नहीं है। बांका और भागलपुर जिले में जल के बंटवारे को लेकर 15 वर्षों से अधिक समय से विवाद है। उक्त स्थल पर नया चेक डैम बनने से दोनों जिले में जल का समानुपातिक वितरण किया जा सकेगा। आज 18 दिसंबर को अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस कप्तान बांका एवं कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बांका के साथ उक्त चेक डैम का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बांका द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया गया कि चेक डैम के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जा चुका है। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now