Home / News / नेपाल संकट: यूपी हाई अलर्ट पर… हर पोस्ट की हो रही स्कैनिंग….

नेपाल संकट: यूपी हाई अलर्ट पर… हर पोस्ट की हो रही स्कैनिंग….

नेपाल में जारी राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। नेपाल से सटे जिलों में खास चौकसी बरती जा रही है। यूपी सरकार ने नेपाल से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट्स की सख्त मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है जो हर संदिग्ध कंटेंट पर पैनी नज़र रख रही है।

सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि नेपाल के हालात का असर सीमावर्ती इलाकों पर पड़ सकता है। यही वजह है कि राज्य के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल से जुड़ा कोई भी भड़काऊ मैसेज या अफवाह फैलने न पाए।

आईजी जोन और एसपी स्तर के अधिकारियों को रोज़ाना सोशल मीडिया रिपोर्ट की समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं। साइबर सेल लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सरकार का कहना है कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है और नेपाल संकट का यूपी पर कोई नकारात्मक असर नहीं होने दिया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now