ड्रग्स केस में शिकंजा कस रही NCB पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार..

एक तरफ जहां बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं एनसीबी की टीम पर हमले ने सबको हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र में एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनकी टीम पर कल शाम मुंबई के गोरेगांव में ड्रग पेडलर्स द्वारा कथित रूप से हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस हमले में दो अधिकारी घायल हो गए थे। आगे की जांच जारी है।

इधर, लगातार छापेमारी कर रहे एनसीबी ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भारती सिंह को कल ही गिरफ्तार किया गया था। NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों ने गांजा का सेवन करना भी स्वीकार कर लिया।

Share
Now