बांका जिला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कुल नौ क्लस्टर में 450 हेक्टेयर खेती के लिए 1125 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों को दैनिक रूप से प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों से अवगत कराने के लिए कृषि सखियाँ जो जीविका की सदस्य हैँ , का चयन कर उन्हें आज से पांच दिवसीय प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र , बांका में इसका शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम जीवका दीदी सह कृषि सखी को योजना की विस्तृत जानकारी , बायो इनपुट बनाने , प्राकृतिक खेती के फायदे इत्यादि विभिन्ना विषयों पर ना केवल सिद्धांतिक बल्कि प्रायोगिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य की पूर्ति करेगा। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने तकनिकी सत्र के द्वारा कृषि सखियों का ज्ञानवर्धन किया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







