Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बांका जिले में दिव्यांग लखन लाल यादव के असामयिक निधन पर संवेदना जताने पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद

बांका जिले के जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक दुःखद घटना सामने आया, जिसमें बताया गया कि एक कर्मठ और मेहनती दिव्यांग लखन लाल यादव का असामयिक निधन लगभग एक सप्ताह पूर्व हो गया। इस जानकारी की पुष्टि जिला अध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह ने की।
इस घटना की जानकारी मिलते ही एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज (APWD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने जिला अध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह के साथ मृतक के गाँव वारसाबाद का दौरा किया। वहाँ उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्री प्रसाद ने मौके पर ही शंभूगंज प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी से टेलीफोन पर वार्ता कर इस दुःखद परिस्थिति की जानकारी दी। इन्होंने BDO से आग्रह किया कि मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाए, जिस पर सहमति भी दी गई।
इस अवसर पर मृतक के परिजनों ने एसोसिएशन के इस सहयोगात्मक कदम की सराहना करते हुए अपने दुख की घड़ी में मिले समर्थन को साहसवर्धक बताया। कार्यक्रम में मल्लेश्वरी प्रसाद सिंह, बबन कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now