Home / Politics / दलित महिला की रहस्यमयी हत्या: न कोई सुराग, न गिरफ्तारी, अखिलेश यादव तक पहुंचा पीड़ित परिवार…..

दलित महिला की रहस्यमयी हत्या: न कोई सुराग, न गिरफ्तारी, अखिलेश यादव तक पहुंचा पीड़ित परिवार…..

उत्तर प्रदेश में एक दलित महिला की संदिग्ध हत्या का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो युवती का शव बरामद किया जा सका है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को घर से बुलाकर ले जाया गया और उसके बाद से वह लापता है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच महिला की हत्या की आशंका गहराती जा रही है, क्योंकि लड़की से अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।मामले को सामने लाने में सामाजिक कार्यकर्ता अतुल की भूमिका अहम रही। अतुल ने पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई। बातचीत के दौरान पीड़ितों ने अपनी पूरी पीड़ा और पुलिस की निष्क्रियता अखिलेश यादव के सामने रखी।अखिलेश यादव ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दलित महिला के साथ हुई इस बर्बरता को किसी भी हाल में दबाया नहीं जाएगा और दोषियों को सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामला जांच में है और युवती की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है।लेकिन सवाल यही है कि जब एक दलित परिवार अपनी बेटी के लिए दर-दर भटक रहा है, तब भी न कोई गिरफ्तारी क्यों हुई और न ही कोई ठोस सुराग क्यों मिला? अब इस केस पर राजनीतिक दबाव बढ़ने के साथ-साथ जनता की निगाहें भी पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now