Home / News / संत रविदास जयंती पर मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल…

संत रविदास जयंती पर मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल…

संत रविदास जयंती पर खिरवा जलालपुर में मुस्लिम समाज ने कोल्ड ड्रिंक व पानी पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया

क्षेत्र के ग्राम खिरवा जलालपुर में महान संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जयंती कार्यक्रम में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर खिरवा जलालपुर निवासी रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इक़बाल ने बताया कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएँ समाज को समानता, प्रेम, भक्ति और सादगी का संदेश देती हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद का विरोध किया और मानव मात्र को समान बताया। संत रविदास जी एक महान भक्ति संत, समाज सुधारक एवं कवि थे।

जयंती कार्यक्रम के आयोजकों प्रवीण एडवोकेट, सोनपाल, जल सिंह, सोनवीर जी, ऋषभ भारती, परवीन कुमार, रवि कुमार, अमिताभ और विक्की सहित अन्य लोगों ने मुस्लिम समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रज़ा ज़ैदी पुत्र खुर्शीद इक़बाल द्वारा किया गया यह कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है।

इस अवसर पर प्रधान जी हसन मेंहदी, रज़ा ज़ैदी, तंजीम ज़ैदी, फिरोज़ ज़ैदी, शान ज़ैदी, अब्बास ज़ैदी, कामरान ज़ैदी और यूसुफ़ ज़ैदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[post-views]
Share
Now