कातिल पति : चारपाई से बांधे हाथ-पैर और चाकू से काट दिया गला !

कासगंज के सहावर के काजी मोहल्ले में गला रेतकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से अवैध सम्बन्ध थे। पत्नी उसके इसमें आड़े आती थी। ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।

कासगंज के सहावर में बुधवार देर रात काजी मोहल्ले में गला रेतकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। साथ ही हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृत महिला सलमा का पति निकला। वही हत्या के खुलासे में सामने आया कि आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर था।

अवैध सम्बन्ध में पत्नी आरोपी के आड़े आती थी। ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के बाद एक कहानी गढ़ दी। अपनी बात को सही साबित करने के लिए खुद के शरीर पर चोट के निशान बनाये और एक व्यक्ति को नामजद तथा 5-6 अज्ञात को आरोपित कर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

जांच के दौरान आरोपी पति मुराद की कहानी पूरी तरह से झूठी निकली। सलमा पत्नी मुराद की हत्या बीते बुधवार की देर रात काजी मोहल्ले में हुई। पति के शरीर पर चोट के निशान थे, उसने घटना के सम्बन्ध में मोहल्ला निवासी कासिम और उसके 5-6 अज्ञात साथियों को आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

सबूत इकट्ठे होने और आरोपी के गिरफ्तार होने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कस्बे की ही एक अन्य विवाहिता का उसके पति से केस चल रहा था। इस दौरान उस महिला की तरफ मुराद का रूझान हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

पति के अफेयर की भनक लगते ही सलमा ने इसका विरोध किया। इस दौरान सलमा पति मुराद को आते-जाते हर समय टोकने लगी। सलमा का रोकना-टोकना मुराद को बुरा लगने लगा। इस पर मुराद ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना ली।

इस बीच बुधवार की रात उसने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को रात करीब 1 बजे अंजाम दिया था। एसपी की मानें तो मुराद ने सोते समय सलमा के हाथ पैर को चारपाई से बांध दिया था। इसके बाद चाकू से पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद फैले खून को उसने कंबल डाल दिया और फिर खुद के शरीर पर भी चोट के निशान बना लिए। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। एसओजी प्रभारी अनूप कुमार, भारतीय, सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने मामले का खुलासा किया। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।

Share
Now