नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्यवाही, काटा चालान…..

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीम द्वारा माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों एवं घरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

नगर आयुक्त स्वयं भी प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर डेंगू की रोकथाम हेतु नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ डेंगू पनपने के स्त्रोतों की जांच कर रहे हैं।


आज भी नगर निगम की टीम द्वारा शहर में स्कूलों, निर्माणाधीन बिल्डिगों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में डेंगू के पनपने के स्त्रातों निरीक्षण किया गया।

नगर निगम की टीम ने निरीक्षण करते हुए पाया कि कन्सट्रक्शन की साइटों के साथ-साथ स्कूलों में भी डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। जिस पर स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों को सख्त हिदायत दी गयी तथा डेंगू लार्वा नष्ट करते हुए अर्थदण्ड आरोपित किया गया।

Share
Now