Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को मिला यह स्थान- जानिए कितनी हुई कुल संपत्ति….

  • कोविड-19 की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के बावजूद 2020 में दुनियाभर में अमीर लोगों की संख्या और कुल संपत्ति में भारी इजाफा देखने को मिला।
  • प्रतिष्ठित Hurun Report में इस चीज की तस्दीक की गई है। वैश्विक धनकुबेरों की इस सालाना लिस्ट (HURUN GLOBAL RICH LIST 2021) में भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को आठवां स्थान मिला है।
  • इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 63 वर्षीय अंबानी की संपत्ति में 24 फीसद का उछाल दर्ज किया गया।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

नई दिल्ली:कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के बाद भी 2020 में दुनियाभर में अमीर लोगों की संख्या और कुल संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिली। अमीरों को सालाना लिस्ट हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 (HURUN GLOBAL RICH LIST 2021) के मुताबिक भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी को इस लिस्ट में आठवां स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति में 24 फीसदी का उछाल आया। अब उनकी नेटवर्थ 83 अरब डॉलर हो गई है।

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को पहली बार इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 197 बिलियन बताई गई है। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में पिछले साल 328 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।  इस दौरान अमेजन की कुल प्रॉपर्टी में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। बेजोस की कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर हो गई है। वह लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेन्जी स्कॉट की संपत्ति में पिछले साल 17 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मैकेन्जी 61 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में भी सात फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। उनकी कुल संपत्ति 114 बिलियन डॉलर रही और वह तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 65 साल के बिल गेट्स की संपत्ति चार फीसदी बढ़कर 100 अरब डॉलर हो गई है। लिस्ट में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 101 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। उनके बाद छठे स्थान पर वारेन बफे को स्थान मिला और उनकी कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर रही। बफे इकलौते ऐसे कारोबारी रहे जिनकी संपत्ति कम हुई है। सातवें स्थान पर जोंग शानशान को जगह मिली है। उन्होंने पिछले साल सबको चौंकाते हुए विश्व के अमीरों की गिनती में पहली बार जगह बनाई।

Share
Now