Home / Breaking News / सांसद इकरा हसन की सहारनपुर पुलिस से नोकझोंक बोली मुझे हिरासत में लिया गया…..

सांसद इकरा हसन की सहारनपुर पुलिस से नोकझोंक बोली मुझे हिरासत में लिया गया…..

समाजवादी पार्टी की सांसद Iqra Hasan ने दावा किया है कि सहारनपुर में उन्हें पुलिस ने कुछ समय के लिए थाने में बैठाए रखा। उनका कहना है कि वह एक बुजुर्ग महिला की शिकायत को लेकर सहारनपुर DIG से मिलने गई थीं।

इकरा हसन के मुताबिक, महिला पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रही थी। इसी मामले में अधिकारियों से बातचीत के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया और करीब 10 मिनट तक थाने में बैठाए रखा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है और विपक्षी दल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now