Join Us

मां की ममता ने किया शर्मसार 3 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका ! अब पुलिस ने किया गिरफ्तार ! दिल दहलाने वाली…..

मां का दर्जा भगवान से ऊपर माना जाता है, लेकिन मिर्जापुर जिले के पचरा गांव में एक दिल दहलाने वाली ऐसी वारदात सामने आई जहां मां की ममता ही मर गई। यहां एक मां अपने कलेजे के टुकड़ों एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। फिर बाहर बैठकर उनकी मौत का इंतजार करने लगी। महिला जब आश्वस्त हो गई कि सभी की मौत हो गई तो खुदकुशी के इरादे से घर में आग लगा ली। हालांकि शोर होने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। मगर, बच्चों के बचाने में देर हो गई। तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दो का शव रात ही में निकाल लिया गया था।

पूछने पर बोली- मैंने बच्चों को कुएं में फेंका
संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव में पति से फोन पर विवाद के बाद शुक्रवार को देर रात महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंककर घर में आग लगा ली। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। आग बुझाने के बाद कमरे में बच्चों के नहीं मिलने पर महिला से पूछा गया। उसने बताया कि बच्चों को कुएं में फेंका है।

ग्रामीणों ने कुएं में झांका तो दो बच्चों का शव उतराया मिला। दोनों का शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे तीसरे बच्चे का शव बरामद किया गया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ससुर श्यामधर की तहरीर पर पुलिस ने सुधा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बेरहम मां ने बच्चों पर उतारा पति का गुस्सा
क्षेत्र निवासी अमरजीत कोल दो माह पहले मुंबई मजदूरी करने गया है। अमरजीत की शादी 17 वर्ष पहले मांडा थाना क्षेत्र के दसवार गांव निवासी सुधार देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों से तीन बच्चे हुए। अमरजीत को पत्नी पर शक रहता था। शुक्रवार शाम मरजीत ने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। उस समय फोन पड़ोस के घर में था। पड़ोसी की पुत्री ने फोन उठाया

Share
Now