माँ ने अपने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट!वजह जानकर हैरान बोली…..

बिहार से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बररी बेहटा पंचायत के बलसा गांव में एक महिला ने बुधवार को गड़ासे से अपने तीन बच्चों को काट डाला।

इस पूरी घटना में 1 बच्चे की मौत हो गई। और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को सीतामढ़ी से दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात को अंजाम देकर भाग रही आरोपित मां को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना पर डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह प्रतीत हो रहा है। पति से झगड़ा कर महिला ने गड़ासे से अपने बच्चों पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि 10 मई, 2018 को बलसा के नवीन यादव से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त महिला अपने तीनों बच्चों के साथ घर में थी।

Share
Now