Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

माता बनी कुमाता..!तीन मासूमों को जिंदा जलाकर मार डाला, खुद भी दे दी जान

झारखंड के गिरिडीह जिले से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मां ने अपने तीन बच्चों को बक्से में बंद करके जिंदा जला डाला।इसके बाद खुद को भी आग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है महिला का घर में दूध को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं दूसरी ओर महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी और बच्चो की हत्या कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
मंगलवार सुबह जब उसका पति खेत में काम करने गया तो महिला ने दो बेटो और एक बेटी को बक्से में बंद करके आग लगा दी। इसके बाद भी खुद को भी आग लगा दी। चीख पुकार सुन कर लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह घटना गिरिडीह के राजधनवार की है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का घर में दूध लेने-देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर घर में झगड़े भी हुए। पड़ोसियों के मुताबिक इस बात पर पंचायत भी बैठी थी। जिसमें महिला के मायके से भी लोगों को बुलाया गया था। अपने घर से लोगों को बुलाए जाने से महिला नाराज चल रही थी। जब इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो इस घटना को हत्या करार दिया। उनका कहना है कि उनकी बेटी इस तरह की वारदात नहीं कर सकती। मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए।

Share
Now