Home / National / यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक दागे 800 से ज्यादा ड्रोन कैबिनेट बिल्डिंग भी…..

यूक्रेन पर बड़ी एयर स्ट्राइक दागे 800 से ज्यादा ड्रोन कैबिनेट बिल्डिंग भी…..

रूस-यूक्रेन युद्ध का खौफ़नाक मंजर एक बार फिर कीव की सड़कों पर दिखाई दिया। शनिवार देर रात रूस ने राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों की बारिश कर दी। इस हमले ने कई घर उजाड़ दिए और मासूम ज़िंदगियाँ छीन लीं।

हमले के बाद कैबिनेट भवन की छत से धुआँ उठता देखा गया। लोग दहशत में हैं, हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया कि धुआँ सीधे धमाकों की वजह से था या किसी और कारण से।

सबसे दर्दनाक खबर तब आई जब मलबे से एक साल के बच्चे का शव निकाला गया। कीव प्रशासन ने पुष्टि की कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक घायल हैं। शहर के मेयर विटालि क्लित्श्को ने बताया कि गिरे हुए ड्रोन के टुकड़े आवासीय इमारतों पर गिरे, जिससे कई घर तबाह हो गए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now