Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अपने आखिरी चरण में जमकर बरस रहा मानसून देश बारिश का रेड अलर्ट ….

मानसून अपने आखिरी चरण में जमकर बरस रहा है। बता दें दिल्ली, मुंबई समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर के राज्यों और तमिलनाडु, केरल, ओडिशा लगभग सभी राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अभी दो दिन कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है और यलो से लेकर रेड अलर्ट तक जारी किया है।

अगले दो दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूर्वोत्तर के राज्यों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कई क्षेत्रों में तेज हवा से साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Share
Now