मोदी सरकार कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है :- अरविन्द सिंह

पटना, 13 अगस्त :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार कृषि क्षेत्र एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कृषि क्षेत्र के आवर्धन के लिए फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्में जारी कीं हैं। यह नई किस्में अत्यधिक लाभकारी होंगी क्योंकि इनसे किसानों का व्यय कम होगा और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मोदी सरकार ने फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया हैं इसमें 61 फसलों की 109 किस्मों में 34 प्रक्षेत्र फसलें हैं और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं।

श्री अरविन्द ने कहा कि प्रक्षेत्र फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए गए हैं। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी की गईं हैं।

वहीं किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहीं हैं मोदी सरकार क्योंकि लोग पौष्टिक भोजन की ओर बढ़ रहे हैं।

प्राकृतिक खेती के लाभों और जैविक खेती के प्रति आम लोगों के विश्वास बढ़ता जा रहा है, और ये नई किस्में सभी लोगों, किसानों और पर्यावरण के लिए अत्यधिक लाभकारी हैं।

Share
Now