(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा/बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सोमवार, 17 अगस्त 2026 को बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र स्थित खनवर गांव पहुंचेंगे। यहां वे स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे कार्यक्रम की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमकेश्वर सिंह ‘रिंकू’ ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्री ए.के. शर्मा के सोमवार को लगभग दोपहर 12 बजे खनवर गांव स्थित स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचने की संभावना है मंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उनके स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के परिवार से मुलाकात एवं सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।






