Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

पूर्वी राज्यो में मिधिली का कहर… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानिए पूरी खबर।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के कारण चक्रवात बन गया है, जिसका नाम मिधिली है।

मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले, शुक्रवार को भी पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार बारिश हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का ओडिशा और प. बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मिजोरम सरकार ने जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा जाए।

Share
Now