कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
किसानो के हित में उदहिन खुर्द समिति अन्तर्गत धान क्रय केंद्र खोला जाए….. अजय सोनी
कौशाम्बी /समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार 15 सितम्बर को विकास भवन स्थित जिला सहकारिता निबंधक कार्यलय में किसान नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपर जिला सहकारिता निबंधक अधिकारी श्याम नारायण मौर्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन खुर्द स्थित समिति अंतर्गत धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। ज्ञापन स्वीकार करते हुए अपर अधिकारी जिला सहकारिता निबंधक ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
इसके पूर्व समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में जिले के कई गांवों में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम मनौरी, ग्राम टेनशाहआलमबाद, ग्राम उदहिन बुजुर्ग आदि ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम उदहिन बुजुर्ग में लोगो से वार्ता करते हुए किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों में धान क्रय केंद्र नही खोले जाने से किसानों को धान बिक्री में भारी दिक्कत होती है। इसलिए उदहिन खुर्द समिति में धान क्रय केंद्र खोला जाना चाहिए। अजय सोनी के मुताबिक क्षेत्रीय किसानो के हित में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में उदहिन खुर्द समिति अंतर्गत धान क्रय केंद्र खोले जाने की काफी समय से मांग की जा रही है। इस अवसर पर राजेश गौतम, रोहन कुमार, फूलचंद्र लोधी, राजीव शुक्ला, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।






