झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़। क्षत्रिय खटीक समाज की बैठक झालरापाटन राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज जनों ने सर्वसम्मति से 29 अप्रैल 2026 को झालरापाटन के दशहरा मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में सम्मेलन के लिए पदाधिकारियों का चयन समाज की सर्वसहमति से सम्मेलन अध्यक्ष देवीशंकर नावरिया को बनाया गया, जबकि रघुनंदन भलवारा को संरक्षक नियुक्त किया गया। महासचिव रामावतार परिहार, उपाध्यक्ष जगदीशचंद बागड़ी व मोहन तंवर, कोषाध्यक्ष रामलाल पहाड़िया व सुरेश तंवर को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सम्मेलन प्रभारी ओमप्रकाश नावरिया, व्यवस्थापक टीकमचंद भतकारिया व आशीष पहाड़िया, प्रचार-प्रसार प्रभारी लड्डू नरवर,अजय बागड़ी, रामबिलास भतकारिया ,रमेश पड़ीहार और राहुल नावरिया को मनोनीत किया गया।
विवाह सम्मेलन मीडिया प्रभारी अंशुष भतकारिया ने बताया कि विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। वर्तमान कानून के अनुसार विवाह के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है।
विवाह सम्मेलन महासचिव रामावतार परिहार ने बताया कि विवाह सम्मेलन में फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी, जिससे समाज में व्याप्त दिखावे की कुप्रथा समाप्त होगी और सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता व समरसता को बढ़ावा मिलेगा।







