बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नियंत्रण कक्ष के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।
गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए 11 गैस एजेंसियों पर सघन छापेमारी की गई तथा 42 अन्य स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
पिछले दिन 4,280 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई, जबकि 5,077 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी की गई। किसी भी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06424-223001, 223002 एवं 223004 पर संपर्क कर सकते हैं। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
बांका में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 11 गैस एजेंसियों पर छापेमारी






