Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

लाशों के साथ Sex करने वाला शख्स गिरफ्तार-100 मृत महिलाओं और लड़कियों को बनाया शिकार…

ब्रिटेन:   मर्डर केस में गिरफ्तार अस्पताल में काम करने वाले शख्स ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी की बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल आरोपी ने बताया कि उसने 100 मुर्दों के साथ सेक्स किया है। हैरानी की बात ये है कि इन लाशों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

  दरअसल, पुलिस ने फुलर को 3 दिसंबर, 2020 को गिरफ्तार किया, जब DNA से मिले साक्ष्य ने उसे 1987 की दो महिलाओं की अनसुलझी हत्याओं (Murder Mystery) से जोड़ा। 25 वर्षीय वेंडी नेल और 20 वर्षीय कैरोलिन पियर्स की तीन दशक पुराने हत्या के केस में फुलर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद जो चीजें सामने आईं, उसे जान हर कोई हैरान रह गया।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस ने फुलर के घर की तलाशी ली, तो उन्हें यौन शोषण (Sexual Abuse) से जुड़ी हजारों तस्वीरें मिलीं। हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड में अश्लील कंटेंट मिले।

हैरानी तो तब हुई जब पुलिस टीम को मुर्दाघर में लाशों से संबंध बनाते हुए उसकी कई तस्वीरें दिखीं। कुछ तस्वीरों को तो उसने पीड़ितों के नाम वाले फोल्डर्स में सेव कर रखा था। एक वीडियो में उसे तीन बच्चों सहित महिला के शरीर से छेड़छाड़ करते हुए दिखाया गया।

पुलिस ने बताया कि फुलर ने 2008 और नवंबर 2020 के बीच 99 लाशों से छेड़छाड़ की थी। उस दौरान, फुलर ने केंट, ससेक्स और ट्यूनब्रिज वेल्स अस्पतालों में काम किया था। हालांकि, जांच अधिकारी केवल 78 लाशों की पहचान करने में सक्षम थे, जिनके साथ फुलर ने कुकृत्य किया था। 

बताया गया कि फुलर लाशों के साथ संबंध बनाने के बाद बाकायदा उस घटना को याद रखने के लिए अपनी डायरी में नोट करता था, उसने अपने यौन हमलों की एक विस्तृत डायरी बना रखी थी। जांचकर्ताओं ने कहा कि फुलर अस्पतालों में नाइट शिफ्ट में काम करता था। दूसरे कर्मचारियों के जाने के बाद वह चुपके से मुर्दाघर जाता था।

Share
Now