Home / Events / REEL बनाना अतीक अहमद के बेटे को पड़ा भारी पुलिस ने दर्ज की FIR….

REEL बनाना अतीक अहमद के बेटे को पड़ा भारी पुलिस ने दर्ज की FIR….

धूमनगंजREEL बनाना अतीक अहमद के बेटे को पड़ा भारी पुलिस ने दर्ज की FIR…. थाना पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के खिलाफ पहली बार एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उसने ऐसी रील सोशल मीडिया पर डाली, जिसमें धमकी भरे डायलॉग सुनाई दे रहे हैं— “हम पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ देते हैं।” वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और बीएनएस की धारा 353 के तहत अबान, उसके दोस्त हमज़ा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि एफआईआर में यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया था।बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पहले एक शादी समारोह में बनाया गया था, जहां अबान अलग अंदाज़ में नजर आ रहा है और पृष्ठभूमि में दबंग अंदाज वाले डायलॉग सुनाई दे रहे हैं। वीडियो पुलिस तक पहुंचते ही जांच शुरू हुई और मामला दर्ज कर लिया गया। उधर डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि उन्हें अभी इस वीडियो की औपचारिक जानकारी नहीं मिली है, और शिकायत आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[post-views]
Share
Now