चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट _
स्कूल शिक्षा परिवार के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक डग के ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किड्स लॉन्चर अकैडमी के संचालक श्री दीपक डपकरा का नामांकन एकमात्र प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
ब्लॉक के सभी निजी स्कूल संचालकों में इस निर्णय को लेकर उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। सोशल मीडिया पर श्री दीपक डपकरा को बधाइयाँ लगातार प्राप्त हो रही हैं।
ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश सिंह पंवार ने बताया कि निर्धारित टाइम-फ्रेम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल श्री डपकरा का ही आवेदन प्राप्त हुआ। अतः नियम अनुसार उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।






