Home / News / पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरासी कला के भुगतान में बड़ा घोटाला? एक ही फर्म को 14 लाख से अधिक का भुगतान, बिल तक नहीं अपलोड

पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरासी कला के भुगतान में बड़ा घोटाला? एक ही फर्म को 14 लाख से अधिक का भुगतान, बिल तक नहीं अपलोड

सीतापुर। विकासखंड पिसावां की ग्राम पंचायत गौरासी कला में वित्तीय वर्ष 2025-26 के भुगतान को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पंचायत ने पूरे वित्तीय सत्र में आर एस इंटरप्राइजेज के खाते में अलग-अलग कार्यों के नाम पर 14 लाख से अधिक का भुगतान किया है, जबकि श्री तिरुपति बालाजी ट्रेडर्स को सिर्फ 49,625 रुपये का भुगतान किया गया है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि पूरे साल में हुए सभी कार्यों का मटेरियल क्या एक ही फर्म के पास उपलब्ध था? सूत्रों का कहना है कि आर एस इंटरप्राइजेज फर्म प्रधान के चहेते की बताई जा रही है। शासनादेश के अनुसार सगे-संबंधियों या चहेतों की फर्म को भुगतान नहीं किया जा सकता।
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि इतना बड़ा भुगतान करने के बाद भी ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फर्म का कोई बिल अपलोड क्यों नहीं किया गया?
आखिर फर्म मालिक कौन है और फर्म कहां स्थित है? पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now