Home / News / फूलियाकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.664 किलो अवैध डोडा-चूरा के साथ युवक गिरफ्तार

फूलियाकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.664 किलो अवैध डोडा-चूरा के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

फूलियाकलां। थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1664 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है।
थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कनेछनकलां से फूलियाकलां की ओर पिपलेश्वर तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम गोपाल पुत्र घीसा कुम्हार, निवासी कनेछनकलां बताया।
संदेह होने पर तलाशी लेने पर उसके पास से 1664 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले का अग्रिम अनुसंधान थाना शाहपुरा के जिम्मे सौंपा गया है।
कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामरतन, कांस्टेबल मनीष चौधरी, सुरेश एवं भवानी प्रताप सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now