Home / News / महुआ मोइत्रा बेहोश, अखिलेश बेरीकेडिंग से कूदे, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार – दिल्ली में वोट चोरी मार्च….

महुआ मोइत्रा बेहोश, अखिलेश बेरीकेडिंग से कूदे, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार – दिल्ली में वोट चोरी मार्च….

नई दिल्ली में सोमवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के विरोध में था, जिसमें विपक्ष का आरोप है कि बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए, लेकिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हंगामे के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पुलिस की बस में बेहोश हो गईं। राहुल गांधी ने तुरंत उन्हें पानी पिलाया और उनकी तबीयत का हाल जाना। वहीं, पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की यह कार्रवाई “लोकतंत्र पर हमला” है और इसका उद्देश्य विपक्ष के समर्थकों के वोट काटना है। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस मामले पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ये घटनाएं विपक्ष के आक्रोश और राजनीतिक तनाव को एक नए स्तर पर ले गई हैं, जिसके असर आने वाले दिनों में भी देखे जा सकते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now