Home / News / LPG Gas Cylinder: सिलेंडर की डिलीवरी में देरी? इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें तुरंत शिकायत…

LPG Gas Cylinder: सिलेंडर की डिलीवरी में देरी? इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें तुरंत शिकायत…

अगर आपके इलाके में गैस एजेंसी सिलेंडर देने में टालमटोल कर रही है, ज्यादा पैसे मांग रही है या बुकिंग के बावजूद डिलीवरी नहीं कर रही, तो अब चुप रहने की जरूरत नहीं है। आप सीधे संबंधित कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
भारत में घरेलू एलपीजी सप्लाई मुख्य रूप से तीन कंपनियों के जरिए होती है भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस। अगर इन कंपनियों के डीलर नियमों का पालन नहीं कर रहे, तो उपभोक्ता के पास शिकायत का पूरा अधिकार है।

यहां करें शिकायत
भारत गैस (Bharat Gas)
कस्टमर केयर नंबर: 1800-22-4344
इंडेन (Indane Gas)
कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555
एचपी गैस (HP Gas)
कस्टमर केयर नंबर: 1800-2333-555

ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
तीनों कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत करते समय अपना कंज्यूमर नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एजेंसी का नाम जरूर रखें।

अगर फिर भी समाधान न हो तो क्या करें?
अगर कंपनी स्तर पर सुनवाई नहीं होती, तो आप पेट्रोलियम मंत्रालय के पब्लिक ग्रिवांस पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं। वहां दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे उच्च स्तर पर की जाती है।
गैस सिलेंडर आपकी जरूरत की सेवा है, कोई एहसान नहीं। इसलिए अगर डीलर मनमानी कर रहा है, तो अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और तुरंत शिकायत दर्ज

Tagged:
[post-views]
Share
Now