इस राज्य में भी हुआ लाॅकडाउन खत्म- जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू…

पटना

बिहार में लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। निजी वाहन से आवागमन हो सकेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी।लॉकडाउन खत्‍म करने के बारे में निर्णय बिहार के आपदा प्रबंध समूह की बैठक में हुआ। 

सीएम नीतीश ने लॉकडाउन खत्‍म करने के ऐलान के साथ ही अपने ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्‍म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा।

सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। 

Share
Now