Home / News / लोजपा ने अनिल वर्मा को सौंपी बखरी विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

लोजपा ने अनिल वर्मा को सौंपी बखरी विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

बखरी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनिल कुमार वर्मा को बखरी विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बखरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now