Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

आदमखोर बना तेंदुआ 5 लोगो पर किया हमला! घर में घुस कर बैठा वन विभाग की टीम लगातार…

बहराइच में बुधवार सुबह तेंदुआ गांव में घुस गया। यहां एक के बाद एक 5 लोागें पर हमला कर दिया। इसमें एक महिला गंभीर जख्मी है। आसपास के लोगों ने तेंदुए को घेरा तो वह एक घर में घुसकर बैठ गया। बमुश्किल उस घर के लोग जान बचाकर बाहर भागे। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है। घर के बाहर करीब 500 लोग मौजूद हैं। रेस्क्यू के लिए दो पालतू हथिनी जयमाला और चंपाकली को भी बुलाया गया है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लाया गया है। उसे ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी है। वन विभाग ने दुधवा नेशनल पार्क से पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर और डॉ. दीपक को बुलाया है। फिलहाल, 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशनल चल रहा है।

मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है। यहां कतर्नियाघाट रेंज के पुरवा गांव के किनारे कब्रिस्तान बना है। गांव की रहने वाली रीता देवी (35) सुबह 5 बजे कब्रिस्तान के पीछे से गुजर रही थी। तेंदुआ झाड़ियों में पहले से ही छिपा था। रीता को देखते ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। रीता के चेहरे पर पंजे से खरोंच मार दिया। रीता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े।

Share
Now