Home / National / विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा‌ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया….

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा‌ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया….

चित्रकूट – उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुक्रम में श्रीमती वर्णिका शुक्ला सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रूकट द्वारा आज दिनांक 04.10.2025 को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का निरीक्षण किया गया।
दौरान निरीक्षण काउंसलर दीपक शर्मा व अनिमेश मिश्रा सहायक अध्यापक तथा राजकुमार कम्प्यूटर कम्प्यूटर प्रशिक्षक अनुपस्थित पाये गये।
दौरान निरीक्षण कला की कक्षा संचालित होती हुयी पायी गयी। माननीय उच्चन्यायालय के निर्देशानुसार बाल सुधार गृहों में आवासित बच्चों के मध्य कला, क्राफ्ट, संगीत, नृत्य तथा थिएटर आदि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में अधीक्षक तथा काउन्सलर व शिक्षकों को निर्देशित किया गया।
दौरान निरीक्षण राजकीय सम्प्रेक्षण गृह चित्रकूट में अावासित बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की गयी। उनको निःशुल्क अधिवक्ता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया और किसी बाल अपचारी के पास अधिवक्ता उपलब्ध न हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने वाद की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह चित्रकूट को निर्देशित किया जाता है कि यदि कोई बाल अपचारी के पास अधिवक्ता नहीं है तो निःशुल्क अधिवक्ता हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पत्राचार करना सुनिश्चत करें।
दौरान निरीक्षक बाल अपचारियों से उनकी चिकित्सा के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आज ही डा0 नरेन्द्रदेव पटेल आये थे। परन्तु समान्य परीक्षण हेतु कोई अन्य डाॅ0 नहीं थे, परन्तु सामान्य परीक्षण हेतु कोई अन्य डाॅ0 नहीं आये थे। सामान्य परीक्षण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाये।
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह चित्रकूट में रसोईघर व शौचालय का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण रसोई घर में पर्याप्त साफ-सफाई पायी गयी। दौरान निरीक्षण वाटर कूलर के पास पानी टपकता हुआ पाया गया, तथा बरामदे में पानी का भराव पाया गया। संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर बीर सिंह संस्था प्रभारी, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, अशोक कुमार सहायक अध्यापक, लवकुश विद्युत प्रशिक्षक, व संगीत प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now