Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

स्वास्थ जीवन शैली जीने के गुर सीखें और सिखाएं जीवन को सफल बनाएं…

आरोग्य भारती, किशोरी विकास संघ धनबाद जिला इकाई की महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा स्कूल प्रबोधन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । भगवान धनवंतरी जी का पूजन भोग के उपरान्त स्तवन का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
द्वारका मेमोरियल स्कूल विशुनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां आरोग्य भारती की किशोरी संरक्षक रमा सिन्हा मुख्य प्रबोधनकर्ता के रूप में मौजूद रहीं।
उन्होंने कहा कि धर्मार्थ काम मोक्षाणां आरोग्यं मूलमुतमम् यानी धर्म, अर्थ,काम और मोक्ष का मूल यानी जड़ उत्तम आरोग्य की प्राप्ति ही है, इसलिए हर चीज से पहले ये अति आवश्यक है की हम अपने स्वस्थ पर ध्यान दें , और निरोगी रहें। वहीं किशोरियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा किशोरियों के विकास और निर्माण के लिए उनका स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है और इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि किशोरियों के शारीरिक विकास के साथ ही उनका मानसिक, और आध्यात्मिक विकास भी हो, तभी वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो पाएंगी। जिसके बाद फिर चाहे वो घर, ऑफिस के साथ ही किसी भी क्षेत्र में काम क्यों ना करें वहां वो सफलता के परचम लहराएंगी। किशोरियों का समग्र विकास ही आरोग्य भारती किशोरी विकास संघ का एकमात्र लक्ष्य, जिसे हम सब मिलकर बहुत जल्द हासिल कर लेंगे।
वहीं मौके पर डॉ बिन्नी पाण्डेय, , नीतु सिंह यादव, स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावे आरोग्य भारती की नगर अध्यक्षा ममता सिंह ने भी प्रबोधन दिया। सभी ने अपने अपने प्रबोधन में बच्चियों को स्वस्थ्य रहने के हुनर सिखाए।
इसके उपरांत बच्चों ने श्रीमति रमा सिन्हा जी को श्री मति ममता जी बच्चियों के साथ गाना गा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही मिठाईयां और शर्बत का वितरण किया गया। आरोग्य भारती की जिला महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा ठंडे पानी के लिए स्कूल को एक घड़ा भी दान किया गया।
वहीं इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन का काफी सहयोग रहा साथ ही बच्चियां काफी उत्साहित दिखीं।
मौके पर कुल 93 किशोरियां और स्कूल प्रबंधन से प्रधानाचार्य श्री मदन कुमार सिंह, शिक्षिका संध्या धर और वंदना विहार, के साथ ही आरोग्य भारती के भी सदस्य मौजूद रहे।

Share
Now